उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

बर्फबारी या फिर कोहरे की मार… मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ नजर आ रहा है। लंबे समय से बारिश और बर्फबारी नहीं होने के कारण मौसम वैज्ञानिकों समेत आम लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं मिल रहे हैं। हालांकि, हाल ही में ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी महसूस किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

राजधानी देहरादून में कोहरे और शीतलहर के चलते सूखी ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं!...इस दिन से नैनीताल में सख्त नियम लागू

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी जिलों के कुछ हिस्सों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

मौसम विभाग के मुताबिक विशेष रूप से 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना अधिक है। आगे की बात करें तो 19 और 20 जनवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई गई है, जिससे लोगों को ठंड और कोहरे से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में