उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल चुनाव देहरादून

उत्तराखंड में SIR तैयारी… 167 नए एईआरओ तैनात, देखें जिलेवार पूरी लिस्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों को और मजबूत करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने 167 नए अतरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) तैनात किए हैं। प्रदेश की 70 विधानसभा क्षेत्रों में ये अधिकारी आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण और उसकी तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश में 70 ईआरओ (SDM स्तर) और 268 एईआरओ (तहसीलदार स्तर) पहले से तैनात हैं। नए नियुक्त 167 एईआरओ के साथ प्रदेश में कुल 435 एईआरओ इस प्रक्रिया में काम करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि इन अधिकारियों में खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, चकबंदी अधिकारी और अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। ये अधिकारी बीएलओ आउटरीच अभियान के तहत मतदाताओं से संपर्क, समन्वय और संवाद स्थापित करेंगे। सभी ईआरओ और एईआरओ इस अभियान की लगातार मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि मतदाता किसी असुविधा का सामना न करें।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं कार पर गिरा बोल्डर तो कहीं बाइक की टक्कर... उत्तराखंड में 3 मौतों से मचा कोहराम

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने कहा कि प्री-स्पेशल गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम पहले ही चल रहा है। इसका उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होने पर अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव कम करना और मतदाताओं को सुविधा सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

जिलेवार तैनाती की जानकारी:
उत्तरकाशी (11), चमोली (20), रुद्रप्रयाग (8), टिहरी गढ़वाल (12), देहरादून (13), हरिद्वार (19), पौड़ी गढ़वाल (20), पिथौरागढ़ (14), बागेश्वर (3), अल्मोड़ा (12), चंपावत (6), नैनीताल (11), ऊधमसिंह नगर (18)।

इस तैनाती से प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां पूरी ताकत से आगे बढ़ेंगी और मतदाता सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित होगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में