उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

SIR-2026 में 18 हजार से ज्यादा दावे-आपत्तियां… लालकुआं-हल्द्वानी की वोटर लिस्ट पर खास नजर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर सोमवार को तहसील हल्द्वानी स्थित एनआईसी कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नोटिस वितरण और दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी दी गई।

बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 6,93,325 मतदाता हैं। 2,35,085 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने के सापेक्ष अब तक 2,34,524 यानी 99.76 प्रतिशत नोटिस तामील किए जा चुके हैं। इनमें से 1,80,061 मामलों यानी 76.77 प्रतिशत की सुनवाई पूरी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मचेगा सियासी घमासान!...इन नेताओं की एंट्री से हाई होगा चुनावी पारा

ईआरओ नेट सॉफ्टवेयर में अब तक फॉर्म-6 के 6,133 आवेदन नए नाम जोड़ने के लिए, फॉर्म-6ए के 32, फॉर्म-7 के 9,942 और फॉर्म-8 के 1,787 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस तरह कुल 18,027 दावे-आपत्तियां प्राप्त हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी का अल्टीमेटम...रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाओ, 15 दिन में दो प्रगति रिपोर्ट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र 56-लालकुआं और 59-हल्द्वानी में दावे-आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए कौशल विकास विभाग के निदेशक संजय कुमार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। प्राप्त दावे-आपत्तियों के आधार पर प्रतिदिन फॉर्म-9, 10, 11, 11ए और 11बी मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा जिला प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिन मतदान केंद्रों पर अपमार्जन दो प्रतिशत से अधिक है, वहां ईआरओ द्वारा व्यक्तिगत सत्यापन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में छात्राओं में चीख-पुकार!...इस कॉलेज में भूत-प्रेत की अफवाह से दहशत

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि दावे-आपत्तियों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाएगा। बैठक में एसडीएम मोनिका, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे, तहसीलदार कुलदीप पांडे समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में