उत्तराखण्ड कार्रवाई कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में गैंगरेप के बाद बड़ा एक्शन…होमस्टे पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में किशोरी से गैंगरेप मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पनियाली स्थित त्रिशूल होमस्टे के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। प्रशासनिक टीम ने होमस्टे परिसर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए किचन, स्टोर समेत अन्य निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई से पहले संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था। इससे पहले प्रशासन बिना पंजीकरण होमस्टे का संचालन किए जाने पर इसे सील कर चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव...सीएम धामी की बिन्दुखत्ता को बड़ी सौगात

दरअसल, नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस घटना के सामने आने के बाद पनियाली स्थित त्रिशूल होमस्टे भी जांच के दायरे में आ गया था।

यह भी पढ़ें 👉  मामूली कहासुनी, फिर तड़तड़ाईं गोलियां...पांच राउंड फायरिंग से दहला इलाका

मामले की जांच और होमस्टे के संचालन में मिली अनियमितताओं के आधार पर प्रशासन ने पहले इसे सील करने की कार्रवाई की। इसके बाद होमस्टे परिसर में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित किया गया। प्रशासन ने संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब देने का अवसर दिया। नोटिस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण कर बनाए गए निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कब होंगे चुनाव?... आचार संहिता से मतदान तक का संभावित पूरा प्लान आया सामने!

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद त्रिशूल होमस्टे एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले के बाद होमस्टे के संचालन में अनियमितताओं और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर की गई इस कार्रवाई को प्रशासन का सख्त कदम माना जा रहा है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में