उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका!… कार सवारों ने युवक को गोलियों से भूना

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की सीमा से सटे रामपुर जिले में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े गोलीबारी की वारदात से सनसनी फैल गई। कार से उतर रहे एक युवक पर बाइक सवार तीन हमलावरों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। वारदात के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

घटना बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के डिबडिबा इलाके में हुई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय संदीप चौहान उर्फ सन्नी उर्फ सनिया पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम मोहम्मदगंज, थाना मीरगंज, बरेली के रूप में हुई है। संदीप वर्तमान में सुभाषनगर डिबडिबा, थाना बिलासपुर, रामपुर में रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...हर महीने बजेगी ‘भूकंप की घंटी’

बताया जा रहा है कि संदीप गुरुवार सुबह कार से डिबडिबा क्षेत्र में जा रहा था। इसी दौरान वह शराब की भट्ठी के पास कार से नीचे उतरा। जैसे ही वह कार से बाहर आया, बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अचानक हुई फायरिंग से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से संदीप गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  अगले 48 घंटे भारी!... उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, कई जिलों में येलो अलर्ट

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर बाइक से फरार हो चुके थे। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिलासपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संदीप को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपितों की पहचान और हत्या के कारण का पता लगाने के लिए जांच में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों तक पहुंचा जा सके।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में