उत्तराखण्ड देहरादून

कंपकंपाती ठंड और घना कोहरा… उत्तराखंड में मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। पर्वतीय जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहता है, जबकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। सुबह और शाम की ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी के मैदानी क्षेत्रों में शीत दिवस और घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून में आज मौसम मुख्यतः साफ रहेगा, हालांकि आंशिक बादल और कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में