उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

शर्मनाक….. रिटायर्ड अफसर ने मासूम से की अश्लील हरकत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां सिंचाई विभाग के एक सेवानिवृत्त अफसर ने पड़ोस में रहने वाली एक सैन्य कर्मी की आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि बच्ची को टॉफी देने के बहाने कमरे में ले जाकर उससे छेड़खानी कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  10 लाख वोटों का मुद्दा उठाकर कांग्रेस ने बढ़ाई सियासी हलचल!...वोट रक्षक पोर्टल से मतदाताओं को जोड़ेगी पार्टी

एक महिला अपनी आठ साल की बेटी के साथ यहां किराए के कमरे में रहती है। महिला का पति सेना में कार्यरत है। नाबालिग बच्ची शहर के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। महिला ने बताया कि रविवार दोपहर उसकी बेटी आंगन में खेल रही थी और वह खुद घर के काम में व्यस्त थीं।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल ऑडियो से उत्तराखंड में सियासी भूचाल!...सीएम धामी सख्त, विधायक के भाई समेत दो पर केस

आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी 65 वर्षीय गोपाल भोजक उनकी बेटी को टॉफी देने के बहाने अपने घर पर ले गए। आरोप है कि यहां उन्होंने बच्ची के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर कांपी धरती...ये जिला रहा केंद्र, लोगों में दहशत

वहां से किसी तरह निकलकर बच्ची घर आई और मां को आपबीती सुनाई। पुलिस ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वह फरार है। पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में