उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम पिथौरागढ़ हिल दर्पण

इंसानियत शर्मसार… मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी पहले भी कर चुका घिनौना कृत्य

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पांच वर्षीय बच्ची के साथ हुई आपराधिक घटना ने मानवता को झकझोर दिया है। दिनदहाड़े बच्ची के लापता होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में उसे बरामद कर लिया और मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामला सीमांत पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, बच्ची के परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे के निर्देशन में कई टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर बच्ची को टनकपुर तिराहे के पास से सुरक्षित बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्ट व्यवस्था से लड़ रहा है देश का छात्र'...हल्द्वानी में कांग्रेस के अभियान में उठे बड़े सवाल

बच्ची को तुरंत चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां प्रारंभिक जांच में गंभीर अपराध की पुष्टि होने के बाद मामले में संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ दी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अतिवृष्टि से भारी तबाही...बाजार में घुसा मलबा, वाहन डूबे, सड़कें ठप

पुलिस जांच में 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान 35 वर्षीय होशियार सिंह निवासी रई धनौड़ा, पिथौरागढ़ के रूप में हुई। देर रात पुलिस ने उसे पुनेड़ी-महर मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले भी इसी तरह के गंभीर मामले में सजा काट चुका है तथा हाल ही में जेल से रिहा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  हृदयविदारक हादसा...बेकाबू कार ने दो मासूम बहनों को रौंदा, एक की मौत

पुलिस ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ मजबूत साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए अदालत में प्रभावी पैरवी की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में