उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक मामला!…स्कूल परिसर में रैकेट पर महिला आयोग का कड़ा रूख

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक स्कूल परिसर में कथित देह व्यापार के मामले को लेकर राज्य महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए इसकी विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने जिलाधिकारी देहरादून को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की गहन जांच कराने को कहा है। उन्होंने इसे गंभीर और चिंताजनक बताते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थान जैसी पवित्र जगह पर इस तरह की गतिविधियां किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

आयोग अध्यक्ष ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इस मामले में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द सामने लाया जाए और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उन्होंने इसे संगठित रैकेट होने की आशंका जताते हुए इसके सरगनाओं तक पहुंचने पर जोर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

इसके अलावा महिला आयोग ने राज्य भर के शैक्षणिक संस्थानों के आसपास शराब और नशे से जुड़े संदिग्ध ठिकानों की भी जांच कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

आयोग ने प्रशासन से यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि भविष्य में स्कूलों और कॉलेजों के आसपास इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की जाए। अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें सही दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में