उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश… मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जनता सतर्क रहे

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में हुई सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने बद्रीपुरा क्षेत्र में हुई दिनदहाड़े चोरी का खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से माल भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 15 जनवरी को बद्रीपुरा निवासी दया नेगी ने शिकायत दर्ज कराई कि एक व्यक्ति किराएदार बनकर उनके घर आया और मौका पाकर सोने-चांदी के जेवरात, लगभग ₹10,000 नकद, साड़ियाँ और जमीन की रजिस्ट्री चोरी कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...यहां इस हालत में मिला महिला का शव

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपी पुलिस ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट, निवासी सोमेश्वर, अल्मोड़ा को बरेली रोड मेडिकल कॉलेज गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की जेवरात, नकद और जमीन की रजिस्ट्री बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

पुलिस ने आरोपी के पास से मंगलसूत्र, चांदी की पायल, बाली, बिछुए, सिक्के, ₹8,000 नकद, जमीन की रजिस्ट्री और लोहे का बक्सा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा बना सियासी महासंग्राम... देवभूमि में गरमाई राजनीति

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किराए पर किसी अज्ञात व्यक्ति को लेने से पहले उसका पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में