उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम बागेश्वर मौत हिल दर्पण

कुमाऊं में सनसनी… निर्माणाधीन बिल्डिंग से मिला मानव कंकाल, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कुमाऊं मंडल में एक निर्माणाधीन भवन के भीतर मानव कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने कंकाल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला बागेश्वर जिले के कपकोट के मुख्य बाजार का है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह स्थानीय खुफिया इकाई (LIU) के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि बाजार क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़ी एक अधूरी इमारत के अंदर मानव कंकाल पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम एसओ प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मौजूदगी में जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

प्रारंभिक जांच में कंकाल की पहचान नेपाली मूल के मजदूर विनोद (लगभग 50–55 वर्ष) के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीओ मनीष शर्मा ने बताया कि विनोद काफी समय से कपकोट क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले महिला को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को उड़ाया

स्थानीय लोगों के मुताबिक वह पहले एक मंदिर में रहता था, लेकिन बाद में तबीयत खराब रहने के कारण नदी किनारे स्थित इस निर्माणाधीन भवन में रहने लगा था। पुलिस का अनुमान है कि लंबे समय से बीमार रहने के कारण उसकी मौत हो गई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

शव पूरी तरह कंकाल में बदल चुका है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत काफी समय पहले हुई होगी। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है, ताकि उन्हें घटना की जानकारी दी जा सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में