उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

बारिश का ऐसा कहर… हल्द्वानी में देखते ही देखते धंस गई पूरी सड़क

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश मुसीबत लेकर आई। आईटीआई से रामपुर रोड और क्रियाशाला को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग अचानक धंस गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

जानकारी के अनुसार, आईटीआई के समीप एक निर्माणाधीन परिसर की दीवार बारिश के कारण भरभराकर गिर गई। दीवार ढहने से सड़क का बड़ा हिस्सा भी क्षतिग्रस्त होकर धंस गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बैरिकेडिंग कर मार्ग को बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  तबादलों का काउंटडाउन खत्म!... कई विभागों में होगा बड़ा फेरबदल

प्रशासन ने आईटीआई-धानमिल मार्ग पर यातायात रोकते हुए वाहनों को क्रियाशाला मार्ग से सीधे रामपुर रोड की ओर डायवर्ट कर दिया है, ताकि आवागमन सुचारु रूप से जारी रह सके।

यह भी पढ़ें 👉  चार दिन तक राहत नहीं!... उत्तराखंड में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन परिसर के जिम्मेदारों को सड़क किनारे शीघ्र रिटेनिंग वॉल बनाने के निर्देश दिए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

इसके अलावा, बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई पेयजल एवं विद्युत लाइनों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चलते-चलते मौत से टकराई कार!... भीषण हादसे ने छीन ली कारोबारी की जिंदगी

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आईटीआई-धानमिल मार्ग पर अनावश्यक आवाजाही से बचें और सुरक्षा की दृष्टि से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। फिलहाल संबंधित विभाग सड़क बहाली और आवश्यक मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में