उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में भीषण हादसा… कारों की टक्कर से मची चीख-पुकार, एक की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कॉर्पियो और अर्टिगा कार के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  रंजिश का बदला लेने के लिए पार की हैवानियत की हदें... महिला की हत्या कर फेंका शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब से आ रही स्कॉर्पियो ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही थी। वाहन में सात लोग सवार थे। इसी दौरान श्रीनगर से ऋषिकेश की तरफ जा रही अर्टिगा कार से गंगा दर्शन होटल के पास स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  लाखों का पैकेज छोड़ UPSC में हासिल की 65वीं रैंक...अब हल्द्वानी की कमान संभालेंगी IAS आशिमा गोयल

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहीं, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में