उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

प्रवासी उत्तराखण्डियों को धामी की पुकार…अपने गांव लौटें, विकास में भागीदार बनें

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डी अपनी प्रतिभा, अनुभव और संसाधनों के माध्यम से प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने प्रवासियों से अपने पैतृक गांवों से जुड़े रहने और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन व उद्यमिता के क्षेत्र में सहयोग करने की अपील की। मुख्यमंत्री शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय में आयोजित तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अपने पैतृक गांवों को गोद लेकर विकास में योगदान देने वाले 30 प्रवासियों की पहल सराहनीय है। इससे अन्य प्रवासी भी अपने गांवों के विकास के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड ने बीते वर्षों में विकास के कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य में समान नागरिक संहिता लागू की गई है और नकल विरोधी कानून के जरिए भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाई गई है। पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है, जबकि 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  खनन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए बड़ी खबर!...481 वाहनों के स्वामित्व परिवर्तन पर लगी मुहर

धामी ने बताया कि प्रदेश में 3.5 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। उन्हें जल्द प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अतिथि शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, आशा कार्यकर्ताओं और भोजन माताओं के मानदेय में भी जल्द वृद्धि की जाएगी। कृषि एवं बागवानी को बढ़ावा देने के लिए एप्पल, कीवी और तिमुर मिशन संचालित किए जा रहे हैं। वहीं, हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के माध्यम से स्थानीय उत्पादों की छह करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खूनी खेल!...अस्पताल परिसर में मोबाइल कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्या

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, रेल और हवाई संपर्क सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। देहरादून की आगामी 50 वर्षों की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए सौंग बांध परियोजना पर काम चल रहा है। जमरानी और लखवाड़ बांध परियोजनाओं को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा किच्छा में एम्स के सैटेलाइट सेंटर, पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार और विभिन्न क्षेत्रों में हेलीपोर्ट निर्माण की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का समग्र विकास सरकार और समाज के सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने लिपुलेख तक सड़क संपर्क विकसित होने को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बताया कि प्रवासियों से संवाद और उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रवासी उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ और प्रवासी उत्तराखण्ड परिषद का गठन किया गया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, प्रसार भारती अध्यक्ष प्रसून जोशी, अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, हॉकी खिलाड़ी चित्रांशी रावत सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में