उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

उत्तराखंड में अभी और आफत…आने वाले दिनों में और चुनौतियां! देखें अपडेट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम ने फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव और तेज बहाव जैसी आपदाओं की संभावना बनी हुई है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  किराये के कमरे में देह व्यापार!...व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो, ऐसे फूटा भांडा

शिक्षा विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी स्कूल इस आदेश की अवहेलना नहीं करे। यदि ऐसा पाया गया तो आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचित करना अनिवार्य होगा।

प्रशासन ने सभी जिलाधिकारियों को लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्रों में जेसीबी मशीनें तैनात करने के निर्देश दिए हैं ताकि आपदा प्रतिक्रिया का समय कम किया जा सके। इसके साथ ही नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष टीमों को तैनात कर सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अब बारिश-बर्फबारी की बारी!...उत्तराखंड के चार जिलों के लिए मौसम का नया अपडेट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ अतिवृष्टि से हुए नुकसान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने, खाद्यान्न और आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने को भी कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मौत का तांडव... कार के उड़े परखच्चे, दो युवकों की गई जान, दो गंभीर

प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि वे मौसम विभाग की अपडेट्स पर नजर रखें और आवश्यक सतर्कता बरतें। संभावित आपदाओं से निपटने के लिए सभी संबंधित विभाग भी पूरी तरह से सक्रिय और तैयार रहेंगे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में