उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

पीएम मोदी के दौरे से पहले हाई अलर्ट….फुल रिहर्सल से जांची गई सुरक्षा व्यवस्था

खबर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर राज्य में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका 28वां उत्तराखंड दौरा होगा।

इस दौरान पीएम मोदी 11,963 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 213 किलोमीटर लंबे दून–दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वह 1,000 मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

राज्य सरकार इस कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटी है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी कई बार उत्तराखंड आ चुके हैं और केदारनाथ, बदरीनाथ तथा मुखबा जैसे धार्मिक स्थलों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने पिछले वर्ष मुखबा पहुंचकर शीतकालीन यात्रा को भी प्रोत्साहन दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को विस्तृत रिहर्सल की गई। सहारनपुर रोड पर यातायात को कुछ समय के लिए रोककर सुरक्षा काफिले का अभ्यास किया गया।

इस दौरान मंडी चौक और आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित रहा। आईएसबीटी से सहारनपुर की ओर जाने वाले मार्गों को अस्थायी रूप से बंद रखा गया, जबकि फ्लाईओवर पर भी आवाजाही रोक दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

पुलिस प्रशासन ने बताया कि यह रिहर्सल प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए की गई थी। सुरक्षा कारणों से कुछ घंटों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में