उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

गुप्त गतिविधियों का खुलासा?…घर-घर धर्मांतरण के आरोप में पुलिस का बड़ा एक्शन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित धर्मांतरण के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई एक संगठन की शिकायत के आधार पर की गई है।

मामला राजधानी देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव का बताया जा रहा है। आरोप है कि दो महिलाएं घर-घर जाकर स्थानीय महिलाओं से संपर्क कर रही थीं और उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रही थीं। इसके साथ ही कथित तौर पर प्रलोभन देने की बात भी सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  दो सितंबर को भारी बारिश!...कई इलाकों में रेड अलर्ट, बिजली और गर्जन का भी खतरा

गुरुवार रात इस गतिविधि की सूचना मिलने पर कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। बताया जा रहा है कि जब लोगों ने उनसे बात करने की कोशिश की तो वे वहां से निकलने लगीं, जिसके बाद उनका पीछा किया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 26 मदरसों को मिली मान्यता... CM धामी ने किया बड़ा ऐलान

इस मामले में संगठन के अध्यक्ष कुलदीप स्वादिया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि दोनों महिलाएं लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रभावित कर रही थीं और इसके बदले मिलने वाले कथित लाभों की जानकारी भी दे रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  11 दिन से ड्यूटी से गायब था PWD कर्मचारी... कमरे से दुर्गंध आई तो खुला मौत का राज

थाना बसंत विहार प्रभारी शैंकी कुमार के अनुसार, शिकायत के आधार पर दोनों महिलाओं के खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा अन्य प्रासंगिक धाराएं भी जोड़ी गई हैं। मामले की जांच उप निरीक्षक विनय प्रसाद भट्ट को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में