उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी-लालकुआं मार्ग में चीख-पुकार…हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी-लालकुआं मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हल्दूचौड़ मुख्य चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने बदली हल्द्वानी की सियासत... मौन प्रदर्शन में उमड़ा कांग्रेस का हुजूम

जानकारी के अनुसार, हिम्मतपुर निवासी कमल पांडे पुत्र पूरन पांडे रविवार को स्कूटी से हल्दूचौड़ मुख्य चौराहे से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि वह सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कमल पांडे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मन की बात’ में नशे पर PM मोदी का फोकस... CM धामी बोले- युवाशक्ति बदलेगी देश की तस्वीर

हादसे की सूचना मिलते ही लालकुआं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में