उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल मौत हरिद्वार हिल दर्पण

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं…सड़क हादसे में 11 वर्षीय बच्ची की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र से सामने आया है, जहां शनिवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 11 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके पिता समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादकों को धामी सरकार का तोहफा... फरवरी से दूध खरीद मूल्य में होगी बढ़ोतरी

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी क्षेत्र के तेजलहेड़ा गांव निवासी नितिन अपनी 11 वर्षीय बेटी पीहू के साथ भगवानपुर क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आए थे। शनिवार देर रात पार्टी समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के बाहर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  किसी को फिर दिखेगा अखबार, किसी का लौटेगा आत्मविश्वास...नेत्र कुंभ पर धामी का बड़ा संदेश

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को भगवानपुर स्थित आरोग्य अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद 11 वर्षीय पीहू को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  काल बनकर दौड़ा खनन का ट्रैक्टर!... दो सहेलियों की स्कूटी को मारी टक्कर, एक की दर्दनाक मौत

वहीं, गंभीर रूप से घायल पिता नितिन और दूसरी बाइक पर सवार अज्ञात व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस दूसरे घायल की पहचान करने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जन्मदिन की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

ADVERTISEMENTS Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में