उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर… ITBP जवान की दर्दनाक मौत, शोक की लहर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चमोली जिले से दुखद खबर सामने आई है। अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे डुंग्री (नारायणबगड़) गांव निवासी आईटीबीपी जवान प्रदीप कुमार की पठानकोट में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में मौत हो गई। रविवार को जवान का पार्थिव शरीर नारायणबगड़ स्थित पैतृक घाट पहुंचा, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट...IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; कई सड़कें बंद

जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र पातीराम आईटीबीपी की 23वीं बटालियन, सीमा द्वार देहरादून में तैनात थे। अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी पूरी करने के बाद वह वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे पठानकोट रेलवे स्टेशन के पास हुए हादसे में उनकी जान चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...मुख्यमंत्री धामी ने दी बड़ी सौगात

जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में मातम पसर गया। रविवार को जब तिरंगे में लिपटा प्रदीप कुमार का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो परिजन अंतिम दर्शन कर भावुक हो उठे। मां-पिता और अन्य परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  DJ के पीछे चल रहे थे युवक, हाथों में थीं तलवारें!…उत्तराखंड में वायरल VIDEO ने मचाई खलबली

प्रदीप कुमार को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी भी पैतृक घाट पहुंचे। नम आंखों के साथ लोगों ने देश की सेवा करने वाले वीर जवान को अंतिम विदाई दी। जवान की शहादत से पूरे नारायणबगड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में