उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का शंखनाद… हस्ताक्षर अभियान से भाजपा सरकार की बढ़ाई मुश्किलें

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: प्रदेश में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को नारीमन चौराहा, काठगोदाम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी काठगोदाम और हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ विधायक सुमित हृदयेश ने हस्ताक्षर कर किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जवाबदेही तय करने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा करती है, लेकिन प्रदेश में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति द्वारा कथित तौर पर लगभग 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने और भ्रष्टाचार से जुड़े लगाए गए आरोपों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को आरोपों की सच्चाई जानने और जवाबदेही तय होने का अधिकार है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल...इन अफसरों के बदले कार्यक्षेत्र

सुमित हृदयेश ने कहा कि भ्रष्टाचार केवल आर्थिक अनियमितता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और अधिकारों के साथ खिलवाड़ है। सरकारी धन का उपयोग जनकल्याण और विकास कार्यों में होना चाहिए। कांग्रेस भ्रष्टाचार के मुद्दे को हस्ताक्षर अभियान तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नवंबर में भी गर्मी ने छुड़ाए पसीने!... 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, अब मौसम विभाग ने दी नई चेतावनी

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आम जनता को भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम से जोड़ने और सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग उठाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान में शामिल कांग्रेसजनों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नंबर प्लेट पर नींबू-मिर्च का टोटका!...पुलिस को चकमा देने का गजब जुगाड़, कटा भारी चालान

इस दौरान हेमंत बगड़वाल, बहादुर बिष्ट, यशपाल आर्य, गिरीश तिवारी, हरीश बलुटिया, भुवन तिवारी, किशन अनेरिया, आनंद कुंजरवाल, कमल पपनै, मनोज बिष्ट, बासित खान, प्रदीप कुमार, राजा राणा, गिरीश पांडे, राजू रावत, प्रदीप बिष्ट, दिवेश तिवारी, गुरप्रीत सिंह, किशन लाल, बंटी रहमान, लाल सिंह पवार, बबलू बिष्ट, कुंदन बिष्ट, कातिल अख्तर, राहुल सिंह, निर्मला बिष्ट, शोभा बिष्ट, मधु सांगुड़ी, गीता बहुगुणा, भगवती जोशी, भगवती बिष्ट, नीमा भट्ट, शकुंतला देवी, दीपा खत्री, पवन शाह, संजय बिष्ट, उदित करायत और पवन गुप्ता सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में