उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी…जंगल में मिला सड़ा-गला शव, फैली सनसनी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। गौलापार क्षेत्र के जगतपुर इलाके के जंगल में एक सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12 बजे चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने जंगल में शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान शव बरामद किया गया, जो क्षत-विक्षत और सड़ी-गली अवस्था में था।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

प्राथमिक तौर पर पुलिस ने आशंका जताई है कि शव को किसी वन्यजीव ने नुकसान पहुंचाया हो। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि शव क्षत-विक्षत अवस्था में था। प्रथम दृष्टया किसी वन्यजीव द्वारा नुकसान पहुंचाने की संभावना प्रतीत होती है, लेकिन मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत के कारण स्पष्ट हो सकें।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में