उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

सड़क सुरक्षित, धरती हरी!…सीएम धामी के साथ दौड़, संदेश साफ

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड समेत पूरे देश में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी सरकारों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने 1 से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मंथ का आयोजन किया, ताकि जनता में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

इसी कड़ी में, राजधानी देहरादून में सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण मैराथन (Road Safety and Green Earth Marathon) का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के समीप 5 किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया, जिसमें सभी उम्र के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

मैरेथन का आयोजन सिर्फ दौड़ तक सीमित नहीं था। मुख्यमंत्री ने युवाओं से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई। सीएम धामी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सिर्फ सरकारें ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भूमिका भी अहम है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

परिवहन विभाग के अनुसार, अधिकतर सड़क दुर्घटनाओं के कारण ओवर स्पीडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन हैं। इसी कारण राज्य सरकार ड्रिंक एंड ड्राइव और ओवर स्पीडिंग जैसी आदतों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

सीएम धामी ने मैराथन के दौरान कहा, “यातायात नियमों का पालन करना और पर्यावरण की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। सरकार सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में