उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम जजमेंट नैनीताल

प्रेम का बदला, गोली की सजा!… युवक की हत्या का डरावना खेल, दोषियों को उम्रकैद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल थाना क्षेत्र में एक चर्चित हत्या मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाया है। प्रेम संबंधों के चलते रची गई साजिश के तहत युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में अभियुक्ता अमरीन जहां और उसके साथी राधेश्याम शुक्ला को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा दी गई है। दोनों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके अलावा, अवैध हथियार रखने और उसका प्रयोग करने के आरोप में राधेश्याम शुक्ला को आर्म्स एक्ट के तहत तीन वर्ष का अतिरिक्त कारावास और 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी दिया गया।

अभियोजन के अनुसार, 2 जनवरी 2020 को दोपहर करीब ढाई बजे अमरीन जहां, निवासी इंद्रानगर हल्द्वानी, अपने परिचित नाजिम अली को भीमताल घूमने के बहाने अपने साथ ले गई। उसका साथी राधेश्याम शुक्ला मोटरसाइकिल से पीछे-पीछे चलता रहा। चंदा देवी मंदिर के पास हेयरपिन मोड़ पर पहुंचने पर रुकने का बहाना बनाया गया और वहीं राधेश्याम ने 315 बोर के तमंचे से नजदीक से नाजिम पर गोली चला दी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा पेपर लीक कांड!... परीक्षा से पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र, प्रोफेसर पर गिरी गाज

गोली लगने के बाद अमरीन ने नाजिम के मोबाइल से उसके भाई वाजिद अली को कॉल कर झूठी सूचना दी। गंभीर रूप से घायल नाजिम को बोलेरो वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान अमरीन का व्यवहार संदिग्ध पाया गया और वह अस्पताल से भागने का प्रयास करने लगी, जिसे पुलिस ने रोक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन भारी पड़ेंगे!... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें अपडेट

पुलिस ने राधेश्याम शुक्ला को गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त तमंचा, खोखा, जिंदा कारतूस और खून से सने कपड़े बरामद हुए। फॉरेंसिक जांच में कपड़ों पर पाया गया रक्त मृतक नाजिम का ही था। कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मोबाइल लोकेशन से भी साबित हुआ कि घटना के समय तीनों वहीं मौजूद थे।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अमरीन और नाजिम के बीच प्रेम संबंध थे। नाजिम द्वारा किसी अन्य युवती से विवाह कर लेने पर अमरीन नाराज थी, क्योंकि उसने उससे शादी का वादा किया था। इसी नाराजगी और बदले की भावना में अमरीन ने राधेश्याम के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की गिरफ्तारी से सियासी पारा हाई...हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

सुनवाई के दौरान 17 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपियों और मृतक की आवाजाही स्पष्ट दिखाई दी, जिससे अभियोजन का मामला और मजबूत हुआ।

सजा सुनाते हुए न्यायालय ने कहा कि हत्या पूरी तरह योजनाबद्ध और नृशंस तरीके से की गई। अदालत ने इसे मानवता और सामाजिक मूल्यों पर सीधा प्रहार बताया। इसके साथ ही अदालत ने मृतक के परिवार को उत्तराखंड अपराध पीड़ित सहायता योजना के तहत मुआवजा देने के निर्देश भी दिए। फैसले के बाद दोनों दोषियों के खिलाफ सजायाफ्ता वारंट जारी कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में