उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

2500 में सिलेंडर!… हल्द्वानी में ब्लैक मार्केट का खुलासा, भड़का आक्रोश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में रसोई गैस वितरण को लेकर अव्यवस्था के बीच कालाबाजारी का मामला सामने आया है। गैस की किल्लत झेल रहे लोगों के लिए यह स्थिति और चिंता बढ़ाने वाली है। प्रशासन जहां आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास में जुटा है, वहीं कुछ कर्मचारी इस संकट का फायदा उठाकर अवैध तरीके से सिलेंडर बेच रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादलों का बड़ा धमाका!...एक साथ बदले कई अफसरों के कार्यक्षेत्र

मामला शहर के वार्ड नंबर 11, आनंदबाग क्षेत्र का है, जहां इंडेन गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा था। इसी दौरान एजेंसी का एक कर्मचारी, जिसकी पहचान शिब्बू के रूप में हुई है, एक उपभोक्ता को गैस सिलेंडर 2500 रुपये में ब्लैक में बेचते हुए पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पार्षद रवि जोशी मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया। उन्होंने तत्काल इस मामले की शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट से की। पार्षद ने आरोप लगाया कि गैस की कमी के बीच आम लोगों को परेशान किया जा रहा है और कर्मचारियों द्वारा मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

शिकायत मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में