उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर बदले अधिकारियों के दायित्व…जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। एक दिन पहले कई अधिकारियों के दायित्व बदलने के बाद अब वन विभाग में एक बार फिर तबादलों की नई सूची जारी कर दी गई है। विभाग ने राज्य वन सेवा संवर्ग के छह सहायक वन संरक्षकों (ACF) को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। खास बात यह है कि इनमें चार वरिष्ठ ACF अधिकारियों को प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) का दायित्व दिया गया है, जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

वन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार रविंद्र पुंडीर को प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी, टिहरी डैम-1 वन प्रभाग (नई टिहरी) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट (उत्तरकाशी) में प्रभारी DFO के पद पर कार्यरत थे। वहीं अजय लिंगवाल को अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट का प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी बनाया गया है। इससे पहले वे प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) कार्यालय में प्रभारी उप निदेशक के पद पर तैनात थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर निगम के बड़े फैसले...15 प्रस्ताव पास; शहर की बदलेगी सूरत

तबादला सूची के तहत हरीश नेगी को प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) कार्यालय में प्रभारी उप निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। वे पहले गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान (उत्तरकाशी) में प्रभारी उप निदेशक थे। उनकी जगह मयंक कुमार को गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान का प्रभारी उप निदेशक बनाया गया है। इससे पहले वे भूमि संरक्षण वन प्रभाग, कालसी में प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी के रूप में कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी फ्लाईओवर पर हाईकोर्ट सख्त... सरकार और डीएम से पूछा- अतिक्रमण हटाने का क्या हुआ?

मयंक कुमार के स्थान पर संदीपा शर्मा को भूमि संरक्षण वन प्रभाग, कालसी का प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे टिहरी डैम-1 वन प्रभाग (नई टिहरी) में प्रभारी DFO के रूप में कार्यरत थीं। वहीं शिवी जोशी को प्रभारी उप निदेशक, भूमि सर्वेक्षण निदेशालय के पद पर तैनाती दी गई है। वह अब तक बाध्य प्रतीक्षारत थीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रफ्तार बनी काल!... तीन स्कूली छात्रों को टैंकर ने कुचला, एक की मौके पर मौत

वन विभाग की इस स्थानांतरण सूची में कुल छह ACF अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इनमें रविंद्र पुंडीर, अजय लिंगवाल, मयंक कुमार और संदीपा शर्मा को अलग-अलग वन प्रभागों की कमान सौंपी गई है, जबकि हरीश नेगी और शिवी जोशी को उप निदेशक स्तर की नई जिम्मेदारियां मिली हैं। विभागीय स्तर पर इन तबादलों को महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में