उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

मौत की सुरंग में जारी रेस्क्यू!… एक और श्रमिक मिला मृत, एक की तलाश अभी बाकी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मंगलवार को रेस्क्यू टीम को एक और लापता श्रमिक मिला। उसे तत्काल जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।

विष्णुगाड़-पीपलकोटी परियोजना की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को अचानक मलबा आने से 22 श्रमिक अंदर फंस गए थे। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। रेस्क्यू टीमों ने 12 घायल श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। इसके बाद लापता श्रमिकों की तलाश लगातार जारी रही। मंगलवार को एक और श्रमिक को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। अब टनल के अंदर एक श्रमिक की तलाश बाकी रह गई है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले BJP का बड़ा प्लान!...उत्तराखंड को जल्द मिल सकता है नया ‘रणनीतिकार’

लापता श्रमिक की तलाश के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत कई एजेंसियां युद्धस्तर पर अभियान चला रही हैं। टनल के अंदर जमा पानी, स्लज और मलबे को सक्शन पंपों की मदद से बाहर निकाला जा रहा है। रेस्क्यू टीमें टनल के संभावित स्थानों पर सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अभियान में तकनीकी उपकरणों की मदद ली जा रही है और मलबा हटाने का काम लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  लूट-डकैती से रेप तक... कुमाऊं पुलिस का बड़ा रिपोर्ट कार्ड आया सामने, IG का सख्त फरमान

13 अगस्त को हुए हादसे के बाद से टनल में राहत और बचाव कार्य लगातार चल रहा है। अब तक 12 घायल श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि 9 श्रमिकों की मौत हो चुकी है। एक श्रमिक अभी भी लापता है। रेस्क्यू टीमों का पूरा फोकस अब टनल में फंसे अंतिम लापता श्रमिक को खोजने और सुरक्षित बाहर निकालने पर है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में