उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

गर्मी से राहत! …पहाड़ों में बर्फ, मैदानी इलाकों में बारिश, रहें सतर्क

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम को लेकर राहत की खबर सामने आई है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान से अब कुछ राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 14 मार्च से 19 मार्च तक का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें कई पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। इस दौरान मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट भी दर्ज होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च को गढ़वाल मंडल के पांच जिलों—उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून और टिहरी गढ़वाल—में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के 3500 मीटर या उससे ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

15 मार्च को पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जबकि बर्फबारी 3500 मीटर या उससे ऊंचाई वाले स्थानों तक सीमित रहेगी। इस दिन मैदानी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बादलों की गर्जना और बिजली चमकने का अलर्ट भी जारी किया है।

16 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होगी। बर्फबारी 3300 मीटर और उससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक सीमित रहेगी। बाकी पहाड़ी जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। मैदानी जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य हत्याकांड में बड़ा एक्शन...आरोपी शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

17 मार्च को पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश होगी और बर्फबारी 3300 मीटर या उससे ऊंचाई वाले स्थानों पर होगी। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

18 मार्च को राज्य के सभी पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी भी जारी रहेगी। इस दौरान बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है। मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... दिनदहाड़े फायरिंग से दहला इलाका

19 मार्च को मौसम का पैटर्न पिछले दिन जैसा ही रहने की संभावना है। पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी, जबकि मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 4-5 दिनों में उत्तराखंड के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में