उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

रिश्तेदार निकला घर का लुटेरा!… करोड़ों की साजिश का हुआ पर्दाफाश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में हुई सनसनीखेज लूट का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में की गई सघन कार्रवाई में लूट की साजिश, योजना और क्रियान्वयन का पर्दाफाश हुआ। जांच में हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि पूरी घटना का मास्टरमाइंड वादी का ही रिश्तेदार था, जिसे परिवार की अंदरूनी जानकारी का पूरा लाभ था।

कोतवाली पटेलनगर में दर्ज शिकायत के अनुसार 9 जनवरी को शराफत पुत्र दिलशाद अली निवासी वन विहार मेहूंवाला ने बताया कि रात के समय चार अज्ञात बदमाशों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की और एक लाख रुपये नकद व ज्वैलरी लूटकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कई टीमों का गठन कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्थानीय मुखबिरों से सूचना प्राप्त की और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की।

इसी क्रम में 13 जनवरी को तेलपुर चौक के पास पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 91,950 रुपये नकद, दो अवैध तमंचे (315 बोर), चार जिंदा कारतूस, दो चाकू और एक आलानकब बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस के ब्रेक फेल...यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत

पूछताछ में मुख्य आरोपी बुशरान राणा ने खुलासा किया कि वह वादी की फुफेरी बहन का पति है। उसे जानकारी थी कि शराफत ने सहारनपुर स्थित अपनी जमीन का करोड़ों में सौदा किया है, जिससे घर बड़ी रकम आने वाली थी। इसी लालच में उसने अपने साथियों के साथ लूट की योजना बनाई और 8 जनवरी की रात घर की रेकी कराई। हालांकि जमीन का सौदा रद्द होने के कारण आरोपियों को केवल नकदी और कुछ जेवरात ही हाथ लगे।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

पुलिस ने बताया कि लूटी गई ज्वैलरी की बरामदगी के लिए आरोपियों का पुलिस कस्टडी रिमांड लिया जाएगा। एसएसपी देहरादून ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में