उत्तर प्रदेश क्राइम बागेश्व राष्ट्रीय हिल दर्पण

रिश्ते शर्मशार!…विधवा भाभी से देवर का घिनौना कृत्य, शादी के नाम पर छल-फरेब

खबर शेयर करें -

रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए एक विधवा महिला ने अपने देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि कलयुगी देवर ने न सिर्फ अप्राकृतिक कृत्य किया, बल्कि विरोध पर मारपीट भी की। यहां तक कि शादी के फर्जी कागजात भी बनवा दिए।

मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का है। यहां महिला ने बहेड़ी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके देवर ने उसे गलत नीयत से देखना शुरू किया और 2019 में एक दिन जब वह अकेली थी, तो देवर ने उसके साथ जबरदस्ती यौन संबंध बनाए। इसके अलावा, महिला ने आरोप लगाया कि देवर ने अप्राकृतिक संबंध भी बनाए और विरोध करने पर उसे धमकियां दीं।

यह भी पढ़ें 👉  ‘लखपति दीदी’ के बाद अब ‘करोड़पति दीदी’!... CM धामी का बड़ा लक्ष्य, 5 लाख परिवारों को मिलेगा फायदा

महिला ने अपनी सास को इस बारे में बताया, लेकिन सास ने अपनी बेटे का पक्ष लिया और उसे घर से बाहर निकालने की धमकी दी। महिला के अनुसार, देवर ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया और उसके रिश्तेदारों को गुमराह करने के लिए 10 रुपये के स्टाम्प पर एक झूठा विवाह नामा भी बनवा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल में जल प्रलय से मचा हाहाकार...अब उत्तराखंड में भी अलर्ट! SDRF ने संभाला मोर्चा, एडवाइजरी

महिला का कहना है कि उसके पति का निधन दस साल पहले हो चुका था, और तब से ही उसका देवर उसे अनुचित नजरों से देखता था। अब तक की परेशानियों से तंग आकर महिला ने पुलिस की शरण ली है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी