उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

छठ और वीकेंड ने बिगाड़ा ट्रैफिक का गणित… हल्द्वानी में कई रूट डायवर्ट, जीरो जोन लागू

खबर शेयर करें -
हल्द्वानी। वीकेंड पर पर्यटकों की संभावित भीड़ और छठ पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसके तहत 14 से 16 नवंबर तक अलग-अलग समय पर कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा, जबकि छठ घाटों के आसपास जीरो जोन व्यवस्था लागू की जाएगी। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन का पालन करने और परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

पुलिस के मुताबिक, 14 और 15 नवंबर को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक पहाड़ की ओर जाने वाले वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन लागू रहेगा। बरेली रोड से पहाड़ जाने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर, गौलापार रोड और नारीमन तिराहे से होकर गुजरेंगे। वहीं, रुद्रपुर से पहाड़ जाने वाले वाहन पंतनगर तिराहा, लालकुआं, तीनपानी फ्लाईओवर, गौलापार रोड और नारीमन तिराहे का रास्ता अपनाएंगे। रामनगर और बाजपुर से पहाड़ जाने वाले वाहनों को कालाढूंगी-मंगोली मार्ग से भेजा जाएगा। मैदानी क्षेत्रों की ओर वाहनों की वापसी दोपहर 3 बजे के बाद होगी।

यह भी पढ़ें 👉  राजमा, मंडुवा और झंगोरा से बदलेगी पहाड़ की तकदीर!...गौचर मेले में धामी ने बताई बड़ी योजना

काठगोदाम क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढ़ने पर नैनीताल और भवाली से आने वाले पर्यटक वाहनों को नंबर-1 बैंड और रूसी बाईपास-2 से डायवर्ट कर रूसी बाईपास-1 और कालाढूंगी की ओर भेजा जाएगा। इस दौरान भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी, जबकि रोडवेज और केमू की बसें अपने निर्धारित मार्गों से संचालित होंगी।

छठ पर्व पर इन मार्गों से होगा आवागमन

छठ पर्व को लेकर यातायात प्लान 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक और 16 नवंबर को सुबह 4 बजे से 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान रामपुर रोड से हल्द्वानी आने वाले दोपहिया, चौपहिया वाहन और बसें गन्ना सेंटर तिराहा से गौरापड़ाव होते हुए तीनपानी के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा पंचायतघर तिराहे से आनंदपुर, आरटीओ रोड, सेंट्रल अस्पताल और लालडांठ तिराहे होते हुए भी शहर में आया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों से भरी बस के फेल हुए ब्रेक... चीख-पुकार से गूंजा इलाका, बड़ा हादसा टला

शीतल होटल तिराहे से आने वाले वाहनों को तीनपानी की ओर और टीपी नगर तिराहे से सतवाल पेट्रोल पंप होते हुए होंडा शोरूम तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। हल्द्वानी से रामपुर रोड जाने वाले वाहन सिंधी चौराहे से मंगलपड़ाव और गांधी इंटर कॉलेज तिराहे से होंडा शोरूम तिराहे की ओर जाएंगे। वहीं, एफटीआई तिराहे से गांधी इंटर कॉलेज होते हुए भी रामपुर रोड की ओर निकला जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में रफ्तार का कहर...कार-बाइक की जबर्दस्त भिड़ंत, दो युवकों की मौत

मुखानी और पीलीकोठी से सुशीला तिवारी अस्पताल जाने वाले वाहनों को जी-मॉल और रणवीर गार्डन होते हुए देवलचौड़ तिराहे की ओर भेजा जाएगा। दूध, गैस और सब्जी जैसी आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को भी बाईपास मार्ग का इस्तेमाल करना होगा।

इन इलाकों में रहेगा जीरो जोन

भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए फायर स्टेशन तिराहे से राजपैलेस होटल तिराहे तक, कैंसर अस्पताल/एफटीआई तिराहे से सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर तथा टीपी नगर तिराहे से एफटीआई तिराहे के बीच दोनों ओर का आवागमन जीरो जोन रहेगा। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी जरूर लें और निर्धारित मार्गों का पालन करें।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में