क्राइम राष्ट्रीय हिल दर्पण

रिश्ता हुआ कलंकित…..चार साल तक बेटी का रेप करता रहा हैवान पिता, घरवाले भी रहे चुप

खबर शेयर करें -

देश में महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के छतरपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है।

दरअसल, एक 22 साल की लड़की ने अपने पिता पर चार सालों से लगातार रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसने अपने घर वालों से इसकी शिकायत भी की। लेकिन किसी ने भी उसकी कोई मदद नहीं की। आरोपी पिता की उम्र 40 साल है। शिकायत के बाद वह फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

चार साल से बना रहा है हवस का शिकार

जानकारी के मुताबिक, 22 साल की लड़की छतरपुर के लवकुशनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने पुलिस शिकायत में बताया कि उसका पिता करीब चार साल से उसके साथ रेप कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि कि जब वह 18 साल की थी तभी से उसका पिता दुष्कर्म कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

घर वाले रहे चुप

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कुछ ऐसा बताया जो दहला देने वाला है। उसने कहा कि जबरदस्ती डरा-धमका कर उसका पिता उसके साथ संबंध बनाता था। उसने लगातार चार सालों तक उसके साथ रेप किया। रेप के बारे में जब उसने अपने परिजनों को बताया तब किसी ने भी उसकी कोई मदद नहीं की। आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और करीब चार साल बाद वह लवकुशनगर थाने पहुंची। थाने में उसने अपने पिता के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

10 हजार का इनाम घोषित

छतरपुर एसपी अगम जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित बलात्कार की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है। उसपर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी