उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हिल दर्पण

मातम में बदली राखी की खुशियां…बहन को लेने जा रहे भाई की हादसे में मौत; परिजनों का हंगामा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में रक्षा बंधन के दिन दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौत के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की मौत से परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल से शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई।

यह हादसा ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में हुआ है। जानकारी के अनुसार, हाइडिल कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय आकाश पुत्र स्वर्गीय हरिओम शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे बाइक से अपनी बहन को लेने जसपुर जा रहे थे। इसी दौरान काशीपुर क्षेत्र में नगर निगम के कूड़ा वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता पर जानलेवा हमला!...कैफे में घुसे 5 लोग, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश

घायल आकाश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रक्षा बंधन के मौके पर बहन को लेने निकले भाई की मौत से पूरे परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

यह भी पढ़ें 👉  ‘लखपति दीदी’ के बाद अब ‘करोड़पति दीदी’!... CM धामी का बड़ा लक्ष्य, 5 लाख परिवारों को मिलेगा फायदा

हादसे के बाद स्वजन और अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने घटना को लेकर विरोध जताया। परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मदरसों के मुद्दे पर बवाल!... CM धामी ने चेताया- ‘भय फैलाने वालों की खैर नहीं’

विरोध और तनाव की सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों के साथ ही कूड़ा वाहन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में