उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

पहाड़ों में पाला, मैदानों में कोहरा… उत्तराखंड में मौसम लेने वाला है करवट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदलते पैटर्न का असर अब तापमान पर भी साफ दिखाई देने लगा है। नवंबर के आखिरी दिनों में भी प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि, आने वाले दो दिनों में पाला और कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। मौसम विभाग ने 27 और 28 नवंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  खाई में गिरी बोलेरो, बिखर गया परिवार!... 2 साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 और 28 नवंबर को पर्वतीय जिलों के साथ हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में पाला पड़ सकता है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा छाने की भी संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड का असर बढ़ सकता है। वहीं, 29 नवंबर से दो दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान दिवस... CM धामी ने किए ये बड़े ऐलान

गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिनभर धूप खिली रही, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। बीते 14 घंटों के मौसम संबंधी आंकड़ों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। ऐसे में नवंबर के अंतिम दिनों में भी ठंड का असर अपेक्षाकृत कम बना हुआ है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में