उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

बारिश ने मचाई तबाही…बाढ़ और भूस्खलन का बढ़ा खतरा! हर जिला हाई अलर्ट पर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने प्रदेशभर में चिंता की स्थिति पैदा कर दी है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं है, बल्कि आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं। इसको देखते हुए राज्य के सभी जिलों में 2 से 6 सितंबर 2025 तक रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। शासन और प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रख दिया है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश भेजे गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जुटे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता...राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे पर बड़ा मंथन

मौसम विभाग का अलर्ट:

  • 2 सितंबर को देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत और ऊधमसिंहनगर में रेड अलर्ट (अत्यधिक बारिश की संभावना)।
    हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट।

  • 3 सितंबर को देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंहनगर और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट।
    बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट (मध्यम से भारी बारिश की संभावना)।

  • 4 से 6 सितंबर तक पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी रहेगा।

प्रशासनिक दिशा-निर्देश और तैयारी:

प्रशासन ने सभी ज़िलों में आपदा प्रबंधन से जुड़ी एजेंसियों और अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों तक राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी, चौकी-थानों को अपने तैनाती क्षेत्रों में मौजूद रहने और तत्काल प्रतिक्रिया देने के आदेश हैं।

  • सभी सड़क एजेंसियों (PWD, BRO, NHAI आदि) को निर्देशित किया गया है कि किसी भी सड़क के बाधित होने की स्थिति में उसे तुरंत खोला जाए।

  • विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

  • पर्यटकों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन से निपटने के उपकरण पहले से तैयार रखने के निर्देश हैं।

  • सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने मोबाइल फोन चालू रखें और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दें।

  • आवश्यकता पड़ने पर खाद्य सामग्री और चिकित्सा सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस स्कूल में हड़कंप!... छात्राओं के शिक्षक पर गंभीर आरोप, परिजन पहुंचे तो बंद हुए गेट

जनता से अपील की गई है कि वे इन दिनों अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  किराये के कमरे में देह व्यापार!...व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो, ऐसे फूटा भांडा

आपदा या किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोग राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 1070, या 0135-2710335 / 2710334, 9058441404 और 8218867005 पर संपर्क कर सकते हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में