उत्तराखण्ड कुमाऊं बागेश्वर मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट…इस जिले में बुधवार को स्कूल बंद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने आगामी 3 जुलाई तक बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना जताई है। विभाग की ओर से जारी चेतावनी के बाद राज्य प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

बागेश्वर जिले में बुधवार, 1 जुलाई को कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश की आशंका को देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून और मौसम विज्ञान विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  गुमशुदगी से लेकर मौत तक… झील में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पांडे ने जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। आदेश के तहत कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय 1 जुलाई को बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  'ऐसे लड़के से शादी नहीं'...दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने रोक दिए फेरे! सब हैरान

इसके साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी विद्यालय आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें और अनावश्यक यात्रा से बचें, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतें।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में