उत्तराखण्ड गढ़वाल जॉब अलर्ट देहरादून हिल दर्पण

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी… UKPSC ने खोला भर्तियों का पिटारा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए लोक सेवा आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का रास्ता साफ कर दिया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने नवंबर 2026 से जुलाई 2027 तक आयोजित होने वाली 11 प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम घोषित किया है। इस कैलेंडर में प्रशासनिक सेवाओं से लेकर प्रवक्ता, अभियंता, पशु चिकित्साधिकारी और समीक्षा अधिकारी सहित कई पदों की परीक्षाएं शामिल हैं।

आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक भर्ती परीक्षाओं की शुरुआत 29 नवंबर को राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 की प्रारंभिक परीक्षा से होगी। इसके बाद 6 दिसंबर को राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा-2025 के कला विषय की मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। 27 दिसंबर को राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 की प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित है। वहीं, 6 जनवरी 2027 को नैनीताल हाईकोर्ट में वैयक्तिक सहायक के पदों के लिए परीक्षा होगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान... दो दिन कई रास्तों पर रहेगी पाबंदी

जनवरी से अप्रैल के बीच भी अभ्यर्थियों को कई अवसर मिलेंगे। 30 जनवरी को प्रवक्ता भर्ती के गृह विज्ञान विषय की मुख्य परीक्षा होगी, जबकि 25 अप्रैल को शहरी विकास विभाग के कर एवं राजस्व निरीक्षक पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा...कार खाई में समाई, पांच की मौत की खबर

मई का महीना तकनीकी और अन्य विभागीय भर्तियों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। 1 और 2 मई को पशु चिकित्साधिकारी की परीक्षा होगी। 8 से 14 मई तक विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता के पदों के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 30 मई को सचिवालय और लोक सेवा आयोग के समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी पदों की स्क्रीनिंग/प्रारंभिक परीक्षा होगी। 6 जून को समीक्षा अधिकारी (लेखा) और सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) की परीक्षा प्रस्तावित है।

भर्ती परीक्षाओं के इस चरण का समापन 26 जून से 1 जुलाई 2027 तक प्रस्तावित कनिष्ठ अभियंता की मुख्य परीक्षा के साथ होगा। यह परीक्षा लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, लघु सिंचाई, शहरी विकास, कृषि और ऊर्जा समेत विभिन्न विभागों के लिए आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के DM हटाए गए, अल्मोड़ा के DM को मिली नई कमान!... इन अधिकारियों की भी बदली तैनाती

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडे की ओर से जारी कैलेंडर में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा की सभी तिथियां संभावित हैं। परिस्थितियों के अनुसार इनमें बदलाव किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम परीक्षा कार्यक्रम और अन्य जरूरी सूचनाओं के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

ADVERTISEMENTS Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में