शनिवार रात प्रयागराज महाकुंभ की ओर जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे एक बड़ी भगदड़ मच गई। इस भगदड़ और दम घुटने के कारण कम से कम 18 लोगों की जान चली गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए।
कुछ ट्रेनों के देर से आने के बाद अचानक एक स्पेशल ट्रेन के ऐलान ने स्थिति और बिगाड़ दी, और लोग एक-दूसरे पर चढ़ने लगे। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे। स्टेशन पर बिखरे हुए चप्पल, कपड़े और सामान उस भयावह मंजर को दर्शा रहे थे, जो उस समय वहां घटित हुआ।
इस हादसे में जान गंवाने वाले अधिकतर लोग बिहार के थे, जिनमें 7 साल के बच्चे से लेकर 79 साल के बुजुर्ग भी शामिल थे। मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की गई है।
इनकी गई जान
आहा पत्नी पति रविंदे नाथ, निवासी बक्सर, उम्र- 79 साल
2. पिंकी पत्नी पति उपेंद्र शर्मा, निवासी संगम विहार दिल्ली, उम्र- 41 साल
3. शीला पत्नी पति उमेश गिरी, निवासी सरिता विहार दिल्ली, उम्र 50 साल
4. व्योम पुत्र धर्मवारी, निवासी बवाना दिल्ली, उम्र- 25 साल
5. पूनम देवी पत्नी मेघा नाथ, निवासी सारन बिहार, उम्र- 40 साल
6. ललिता देवी पत्नी संतोश, निवासी- पटना बिहार, उम्र- 35 साल
7. सुरुचि पुत्री मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर बिहार, उम्र- 11 साल
8. कृष्णा देवी पत्नी विजय शाह, निवासी- समस्तीपुर बिहार, उम्र- 40 साल
9. विजय शाह पुत्र राम स्वरूप शाह निवासी- समस्तीपुर बिहार, उम्र- 15 साल
10, नीरज पुत्र इंद्रजीत पासवान, निवासी वैशाली बिहार, उम्र- 12 साल
11. शांति देवी पत्नी राज कुमार मांझी, निवासी- नवादा बिहार, उम्र 40 साल
12. पूजा कुमार पुत्री राज कुमार मांझी, नवादा बिहार, उम्र- 8 साल
13. संगीता मलिक पत्नी मोहित मलिक, निवासी- भिवानी हरियाणा, उम्र 34 साल
14. पूनम पत्नी वीरेंद्र सिंह, निवासी महावीर एनक्लेव उम्र 34 साल
15. ममता झा पत्नी विपिन झा, निवासी- नांगलोई दिल्ली, उम्र 40 साल
16. रिया सिंह पुत्री ओपिल सिंह, निवासी- सागरपुर दिल्ली, उम्र 7 साल
18. बेबी कुमारी पुत्री प्रभु शाह, निवासी- बिजवासन दिल्ली, उम्र- 24 साल
18. मनोज पुत्र पंजदेव कुशवाहा, निवासी नांगलोई दिल्ली, उम्र 47 साल