उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

सुरक्षा पर सवाल, सिस्टम सख्त…उत्तराखंड में 17 होमस्टे पर गिरी गाज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने होमस्टे संचालन पर सख्ती बढ़ा दी है। इसे लेकर चलाए गए विशेष अभियान में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर राजधानी देहरादून में 17 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि इन होमस्टे को अब पर्यटन विभाग की वेबसाइट से भी हटाया जाएगा। हाल के महीनों में शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, नशाखोरी और तेज रफ्तार वाहनों के मामलों के बीच होमस्टे संचालन में लापरवाही एक बड़ा कारण बनकर सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

जांच के दौरान कई होमस्टे में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। कहीं रसोई की सुविधा नहीं थी, तो कहीं अग्निशमन उपकरण या तो अनुपलब्ध थे या उनकी वैधता समाप्त हो चुकी थी। कई जगह होमस्टे को व्यावसायिक गतिविधियों या बारात घर की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

इसके अलावा कुछ स्थानों पर स्वामी का निवास न होना, होमस्टे का लीज या किराए पर संचालन, और निर्धारित क्षमता से अधिक कमरे चलाने जैसी गड़बड़ियां भी सामने आईं। विदेशी मेहमानों के ठहराव की अनिवार्य सूचना (सी-फॉर्म) भी कई जगह उपलब्ध नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान निरंजनपुर, बल्लूपुर और मसूरी क्षेत्रों में भी कई खामियां मिलीं, जिनमें बिना नवीनीकरण संचालन, नियमों के विपरीत उपयोग और अवैध रूप से संचालन शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि होमस्टे योजना का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों की आय बढ़ाना है, लेकिन कुछ इकाइयों द्वारा इसे व्यावसायिक होटल की तरह चलाया जा रहा था, जिससे कानून व्यवस्था और पर्यटन व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में