उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

भर्ती प्रक्रिया पर सवाल… अभ्यर्थियों का गुस्सा उफान पर – हल्द्वानी में उठी ये मांग

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारी भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा और असंतोष तेजी से बढ़ रहा है। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और न्यायसंगत व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि वर्तमान प्रणाली से हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

अभ्यर्थियों की मांग है कि तुरंत भर्ती पोर्टल बंद किया जाए और नई भर्ती प्रक्रिया वर्षवार आधार पर शुरू की जाए। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएचएस (IPHS) मानकों के अनुसार शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में लगभग 2500 रिक्त पदों पर एक साथ भर्ती निकालने की भी अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादला नीति में बड़ा बदलाव!... कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

ज्ञापन में विशेष रूप से आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों को छूट देने और उत्तराखंड के मूल निवासियों को प्राथमिकता देने की भी मांग शामिल है। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। वहीं, प्रशासन द्वारा सकारात्मक कदम उठाए जाने पर अनिश्चितकालीन धरना स्थगित किया जा सकता है। नर्सिंग भर्ती को लेकर उठ रहे विवाद और सवालों के बीच अब सभी की निगाहें प्रशासन के अगले फैसले पर टिकी हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में