उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर खाकी पर सवाल!… पुलिस पर टैक्सी चालक से मारपीट और बदसलूकी के आरोप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं। आरोप है कि हर्षिल पुलिस के कुछ जवानों ने एक टैक्सी चालक के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। चालक का आरोप है कि उसे जबरन थाने ले जाने की कोशिश की गई और पुलिसकर्मियों ने उसे वाहन से कूदने के लिए भी उकसाया। घटना के विरोध में सोमवार को टैक्सी-मैक्सी वाहन चालक सड़क पर उतर आए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मामला उत्तरकाशी जिले के हर्षिल क्षेत्र का है। भटवाड़ी टैक्सी स्टैंड के पदाधिकारियों और टैक्सी-मैक्सी वाहन चालकों ने हर्षिल पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। चालकों के अनुसार, रविवार को चालक अरविंद चौहान स्टैंड से गंगोत्री की सवारी लेकर जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून का प्रहार!...उफनाई नदियां-गदेरे, लोगों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार अलर्ट

चालक अरविंद चौहान का आरोप है कि हर्षिल में पुलिस चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान वह चेकिंग स्थल से करीब सौ मीटर आगे बढ़ा, तभी हर्षिल पुलिस के एसआई सुनील तोमर और अन्य पुलिसकर्मियों ने उसका वाहन रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे पुलिस वाहन में बैठाकर थाने ले जाने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट... नैनीताल जिले में स्कूलों को लेकर आया ये आदेश

चौहान का आरोप है कि इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे वाहन से कूदने के लिए उकसाया, जिसके बाद वह वाहन से नीचे गिर गया। वह नदी में बहने से बाल-बाल बचा। पुलिस और पीआरडी जवानों ने उसे बाहर निकालकर हर्षिल अस्पताल पहुंचाया।

घायल चालक से मिलने पहुंचे अन्य चालक धर्मेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि अस्पताल में पुलिसकर्मियों ने उसके साथ भी बदसलूकी की और उसके मोबाइल से वीडियो डिलीट करवा दिया। बाद में घायल चालक को पुलिस की ओर से जिला अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा साइबर कांड!...सोशल मीडिया में शेयर की चाइल्ड पॉर्नोग्राफी, तीन महिलाओं पर शिकंजा

घटना को लेकर टैक्सी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसपी कमलेश उपाध्याय से मुलाकात कर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो टैक्सी स्टैंड से वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। वहीं, एसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद हर्षिल थानाध्यक्ष को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में