उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

शुद्धिकरण विवाद से बढ़ी सियासी गर्मी!…हल्द्वानी में CM धामी ने कांग्रेस को लेकर कह दी बड़ी बात

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: चोरगलिया में भाजपा की संगठनात्मक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। नंधौरगढ़ पैलेस रिजॉर्ट में आयोजित बैठक में कुमाऊं मंडल के जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के साथ संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे शुद्धिकरण विवाद को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में समाज को बांटने वाली राजनीति स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जाति का कार्ड खेलकर लोगों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की रही है और यहां जाति या वर्ग के नाम पर राजनीति की कोई जगह नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल में गूंजी गोलियां… पुलिस को देखते ही फायरिंग करने लगा वांटेड, जवाबी गोली से हुआ घायल

हल्द्वानी रामलीला मैदान में हुए विवाद का जिक्र करते हुए सीएम धामी ने कहा कि वहां धार्मिक उन्माद फैलाने वाले नारे लगाए गए और गंदगी की गई। इसके विरोध में कुछ स्वयंसेवी संगठनों ने स्थल का शुद्धिकरण किया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया।

उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं डॉ. भीमराव आंबेडकर, बाबू जगजीवन राम और सीताराम केसरी के साथ पार्टी के व्यवहार का जिक्र करते हुए भी कांग्रेस को घेरा। धामी ने कहा कि कांग्रेस को अपने अतीत को भी देखना चाहिए और समाज को बांटने की राजनीति से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  DJ के पीछे चल रहे थे युवक, हाथों में थीं तलवारें!…उत्तराखंड में वायरल VIDEO ने मचाई खलबली

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी भाषा और राजनीतिक सलाहकारों को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उससे उनकी सोच का अंदाजा लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के मंचों पर होने वाली गतिविधियों पर भी सवाल उठाए और इसे महिलाओं के प्रति पार्टी की सोच से जोड़कर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...तिरंगे के नीचे युवाओं ने किया महादान

सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस की ऐसी राजनीति उसकी हताशा और निराशा को दर्शाती है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं और महिला आरक्षण भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर भी मंथन किया गया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में