उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

अंधड़ के बीच उत्तराखंड में खौफनाक हादसा!…पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बिगड़े मौसम के मिजाज के बीच बड़ा हादसा सामने आया है। बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के समीप खड़े लोगों पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पर आसमानी आफत का अलर्ट!... इन जिलों में कुदरत दिखाएगी रौद्र रूप, धामी सरकार हाई अलर्ट पर

जानकारी के अनुसार, यह हादसा कोटद्वार में शुक्रवार सुबह हुआ। यहां भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में चाय की दुकान के समीप बारिश से बचने के लिए दो लोग खड़े थे। इसी दौरान तेज अंधड़ के चलते अचानक एक विशाल पेड़ उनके ऊपर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से हल्दूखाता निवासी विक्रम उर्फ खटमल (55) पुत्र छज्जू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किशनपुर निवासी दलीप (45) पुत्र शिवराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न!... चार जिलों में भारी बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों लोग बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास खड़े थे। इसी बीच तेज हवा चलने से अचानक विशाल पेड़ धराशायी हो गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसआई राजा राम डोभाल और एसएसआई शशि भूषण जोशी के नेतृत्व में कलालघाटी पुलिस टीम तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान टीम ने घायल दलीप को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला और उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने मृतक विक्रम के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में