उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड पर आसमानी आफत का अलर्ट!… इन जिलों में कुदरत दिखाएगी रौद्र रूप, धामी सरकार हाई अलर्ट पर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ आंधी, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज... लापता पुलिसकर्मी का खाई में मिला शव

मौसम विभाग के 30 अक्टूबर के पूर्वानुमान के मुताबिक नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में मौसम ज्यादा असर दिखा सकता है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इन पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आसमान में बड़ा हादसा!... हेलीकॉप्टर क्रेश होने की आशंका, ड्रोन से खोजबीन

मौसम की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री धामी ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलों में आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार रहें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में देरी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में