इवेंट उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

वीवीआईपी दौरे की तैयारियां पूरी…मिनट-टू-मिनट प्लान हुआ फाइनल

खबर शेयर करें -

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित देहरादून दौरे और दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को अंतिम समय तक सतर्क एवं समन्वित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जोनल अधिकारी अपने अधीन सेक्टर एवं नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह ब्रीफ करें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, यूपीसीएल और पेयजल सहित सभी संबंधित विभागों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा सेफ्टी सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का पुनः स्थलीय निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच, डाइस प्लान, एनएचएआई द्वारा हाईवे लोकार्पण व्यवस्था, साउंड सिस्टम, एलईडी स्क्रीन और मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ग्रीन रूम में इंटरनेट, प्रोटोकॉल और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

पंडाल में अतिथियों के बैठने, पेयजल, स्वच्छता, मोबाइल टॉयलेट, वाहन पार्किंग और जलपान की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस तैनात करने को कहा गया है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दिन सभी अधिकारी समय से अपने ड्यूटी प्वाइंट पर उपस्थित रहें और आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक प्रस्तावित मार्ग पर सुरक्षा, सुगमता एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट और जीटीसी हेलीपैड पर भी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री इस अवसर पर सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के गणेशपुर से दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण करेंगे। देहरादून में भी विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला प्रशासन ने पूरे रूट को 13 जोनों में विभाजित कर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में