उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

व्हाइट न्यू ईयर की तैयारी!… उत्तराखंड में बर्फबारी से बदलेगा नज़ारा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में दिसंबर का महीना भले ही अब तक शुष्क रहा हो, लेकिन नए साल की शुरुआत के साथ ही मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार,  प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लंबे समय से इंतजार की जा रही बारिश और बर्फबारी का अवसर मिल सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। खासकर न्यू ईयर के मौके पर पहाड़ों पर बर्फ की चादर बिछने से पर्यटन गतिविधियों में भी तेजी आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। 1 जनवरी को भी पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उन्होंने बताया कि 2 जनवरी के बाद बारिश और बर्फबारी की गतिविधियों में कमी आएगी, हालांकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। मौसम में बदलाव के चलते हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों के कुछ इलाकों में शीत लहर जैसी स्थिति भी बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में