उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड प्रशासन में भूचाल… सचिवों की कुर्सियों पर बड़े बदलाव की तैयारी!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नए साल के आगमन के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के विभागों में बड़े फेरबदल की तैयारी की जा रही है। इसमें कई आईएएस अधिकारियों के विभाग बदलने की संभावना है, जबकि हाल ही में पदोन्नत सचिवों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

मुख्यमंत्री शैलेश बगौली के पास वर्तमान में गृह, पेयजल और कार्मिक जैसे महत्वपूर्ण विभाग हैं। उनके केंद्र से इंपैनलमेंट का पत्र मिल चुका है। अगर मुख्यमंत्री के सचिव केंद्र चले जाते हैं तो ये महत्वपूर्ण विभाग खाली हो जाएंगे, जिसके चलते अन्य सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

हाल ही में आठ अपर सचिवों को सचिव पद पर पदोन्नति दी गई है। इनमें से एक, ईवा आशीष श्रीवास्तव, प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण उन्हें परफॉर्मा पदोन्नति दी गई। वहीं, बाकी सात अधिकारी—डॉ. अहमद इकबाल, सोनिका, रंजना राजगुरू, आनंद स्वरूप, देव कृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडेय और राजेंद्र कुमार—एक जनवरी से सचिव पद पर नियुक्त किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस के ब्रेक फेल...यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत

इन सभी सचिवों को अब नए विभागों के साथ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में विभागों के बंटवारे को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

इस बदलाव से राज्य प्रशासन में नई ऊर्जा और दिशा आने की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि यह देखा जा रहा है कि कौन-कौन से महत्वपूर्ण विभाग किस सचिव को सौंपे जाएंगे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में