उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में सीएम आगमन की तैयारी… कार में मिली युवक की लाश! मची खलबली

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में उस समय सनसनी फैल गई जब सुशीला तिवारी अस्पताल के पास खड़ी एक कार में युवक का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया, क्योंकि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर कार्यक्रम प्रस्तावित है।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल के नजदीक खड़ी कार में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर सीओ और कोतवाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद युवक को मृत घोषित किया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

मृतक की पहचान बरेली रोड, हल्द्वानी निवासी 45 वर्षीय अरुण बिष्ट के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

गौरतलब है कि पास ही स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज परिसर में आज पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम निर्धारित है। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में