उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं हिल दर्पण

करवाचौथ की खुशियों से पहले मातम!…सड़क हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -
उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इस बीच करवाचौथ से पहले दर्दनाक हादसा सामने आया है। बाजपुर में नेशनल हाईवे-74 पर दोराहा के पास बुधवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं चार बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कनौरा निवासी 48 वर्षीय मुन्नालाल अपनी पत्नी जोसमीन के साथ बाइक से केलाखेड़ा में रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान दोराहा के पास नेशनल हाईवे-74 पर ओवरब्रिज के नजदीक पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली से पहले रसोई गैस पर बड़ा संकट!... 95 हजार उपभोक्ताओं की बुकिंग बंद, अब कैसे जलेगा चूल्हा?

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाल नरेश चौहान और दोराहा चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और हादसे के बाद फरार चालक की तलाश में जुटी है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। करवाचौथ से पहले हुई इस दर्दनाक घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  खबर दिखाने से पहले लेनी होगी इजाजत?... ‘न्यूजरूम बंद हो जाएंगे’ की दलील पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में