उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में गरमाई राजनीति…बनभूलपुरा पुनर्वास पर मेयर का बड़ा बयान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। मेयर गजराज बिष्ट ने अदालत के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

मेयर बिष्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हल्द्वानी में विकास कार्यों को गति मिलेगी और लंबे समय से लंबित अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। उन्होंने सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुनर्वास की पात्रता से दंगाई और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को बाहर रखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मौखिक अनुरोध करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। पत्र में मांग की गई है कि पुनर्वास प्रक्रिया पारदर्शी हो और पात्रता तय करते समय आपराधिक पृष्ठभूमि का भी संज्ञान लिया जाए।

उधर, सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में रेलवे भूमि से बेदखली पर रोक लगाने से इनकार करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रभावित लोगों को उसी स्थान पर पुनर्वास का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। हालांकि, अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत पुनर्वास में मदद दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका!...वैज्ञानिकों की नई स्टडी में मिले खतरे के संकेत

मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमलया बागची की पीठ ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को 19 मार्च से 31 मार्च तक क्षेत्र में सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। इस सर्वे का उद्देश्य प्रभावित परिवारों की वास्तविक स्थिति और पीएम आवास योजना के तहत उनकी पात्रता का सत्यापन करना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादलों का बड़ा धमाका!...एक साथ बदले कई अफसरों के कार्यक्षेत्र

अदालत ने कहा है कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी और अगली सुनवाई से पहले विस्तृत स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। अब स्थानीय लोगों की नजरें सर्वे प्रक्रिया और उसके निष्कर्षों पर टिकी हैं, जिन्हें आगामी निर्णय के लिए निर्णायक माना जा रहा है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में